चोरी की 32 अदद मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर दिये जा रहे निर्देश में क्रम में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 गिरीशधर दूबे मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र पीबी डिग्री कालेज, प्रतापगढ़ से 02 व्यक्तियों, जिनके द्वारा पीबी डिग्री कालेज परिसर में खड़ी मोटर साइकिलों के डिग्गी में से मोबाइल आदि चुराने का प्रयास किया जा रहा था, को गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से 32 अदद चोरी के मोबाइल फोन बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमलोग स्कूलों व कालेजों में परीक्षा के दिन पहुंचते है और परिक्षार्थी जब अपने मोबाइल फोन आदि को अपनी मोटर साइकिलों की डिग्गी में रखकर परीक्षा देने जाते हैं तब हमलोग परिक्षार्थियों की खड़ी मोटर साइकिलों में से उनका मोबाइल चुरा लेते हैं। हमलोग मोबाइल फोन को चुराकर उसका सिम निकालकर फेंक देतें हैं और चुराये हुए मोबाइल को अपने एक अन्य साथी की मदद से अलग-अलग व्यक्तियों को बेच देतें हैं तथा इससे मिली धनराशि को हम तीनों लोग आपस में बांट लेते हैं। आज भी हमलोग यहां पी0बी0 डिग्री कालेज परिसर में परिक्षार्थियों की खड़ी मोटर साइकिलों से मोबाइल चुरा रहे थे कि पकड़े गये।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 229/2022 धारा 411, 413, 414 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
