चौरास क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर में सिविज जज शैलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में चौरास क्षेत्र में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों व एनएसएस के स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। मौके पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। मौके पर एसडीएम सोनिया पंत, कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, बीईओ वाईएस नेगी, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभानु तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।
