छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया
ऋषिकेश। राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। शनिवार को राइंका आईडीपीएल में उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं तथा नारी शक्ति पर हो रहे शोषण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि नारी सृष्टि की जननी है, इसका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यदि समाज में नारी सशक्त होगी, तो समाज उन्नति करेगा। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शास्त्रों में भी नारी को सर्वोपरी माना गया है। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सहायक निदेशक डा. चंडीप्रसाद घिल्डियाल का स्वागत भी किया गया। मौके पर भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, पार्षद लक्ष्मी रावत, माया घलै, विमलेश शर्मा, विनिता बिष्ट, शशि सेमल्टी, पुनीता भंडारी , शशि राणा, गीता मित्तल, मधु शर्मा, गणेशी पयाल, आरपी भारद्वाज, पंकज सती, मनोज गुप्ता, एलएम जोशी, विजय पाल सिंह, श्याम सुंदर रयाल, हरेंद्र राणा, सुशील रावत, ज्योति किरण लोहनी, आरपी नौटियाल, ललित कुमार चौहान, पंकज सती आदि उपस्थित रहे।
