STATE NEWSUTTARAKHAND

सीएम से की राज्य आंदोनलकारियों के चिह्नीकरण की मांग

 

विकासनगर। उत्तराखंड राज्य चिन्हित आंदोलनकारी समिति के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही आंदोलनकारियों ने शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की। आंदोलनकारी प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे शूरवीर चौहान ने सीएम को बताया कि राज्य आंदोलनकारियों का प्रदेश सरकार की ओर से चिन्हीकरण बंद कर दिया गया है। इससे कई वास्तविक आंदोलनकारी सरकारी सुविधाओं से वंचित रह गए हैं। कहा कि सरकार ने चिन्हीकरण के लिए जो नियम बनाए हैं, उससे आंदोलनकारी संतुष्ट नहीं हैं। नियमों के अनुसार कई राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। इस दौरान ओम प्रकाश उनियाल, उर्मिला शर्मा, उमेश गुसाई, सुशीला बलूनी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *