जल शक्ति मंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में युद्ध स्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश
हमीरपुर ।
प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के जनपद महोबा में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रभावी गति लाए जाने के उद्देश्य से आज जल शक्ति मंत्री, उ0 प्र0 डॉ महेंद्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय/ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कीबैठक में मंत्री जी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पाइप पेयजल योजनाओ के सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पट्यौरा डांडा ग्राम समूह सतही पेयजल योजना , हरौलीपुर सतही ग्राम समूह पेयजल योजना एवं हरौलीपुर नलकूप आधारित ग्राम पेयजल योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जाए । उन्होंने कहा कि इन सभी ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के अंतर्गत संपादित होने वाले कार्यों हेतु जरूरी मैनपावर बढ़ा कर सभी कंपोनेंट पर एक साथ कार्य प्रारंभ किया जाए । इसकी अच्छे ढंग से मॉनिटरिंग कर 15 दिसंबर तक संबंधित सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल योजना के कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित सभी स्थलों पर टंकी बनाने, बोरिंग करने ,पाइप लाइन बिछाने, घर घर कनेक्शन देने का कार्य एक साथ प्रारंभ किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता ना बढ़ती जाए अन्यथा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि पट्यौरा डांडा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 103 ग्राम पंचायतों , हरौलीपुर सतही ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत 24 ग्राम पंचायतों एवं हरौलीपुर नलकूप आधारित पेयजल योजना से 168 ग्राम पंचायत लाभान्वित होंगे जिनको पाइप लाइन के माध्यम से टोटी से शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा ।इस अवसर मंत्री ने बताया कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड का चतुर्दिक विकास हो रहा है।हमारा सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा महोबा जिले की लाइफलाइन अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस परियोजना से महोबा, हमीरपुर व बाँदा जिले के लाखों किसान लाभान्वित होंगे ,अर्जुन सहायक परियोजना से इन तीनों जनपदों की 68000 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी जिसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त होगा। पूरे बुन्देलखण्ड में खुशहाली आएगी।कहा कि बुन्देलखण्ड के घर-घर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु हर-घर-नल योजना का कार्य तीव्र गति से पूर्णता की ओर है। इस परियोजना के पूर्ण होते ही पूरे बुंदेलखंड में कहीं भी पेयजल की कोई भी समस्या नहीं होगी।उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने डिफेन्स कॉरिडोर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे सहित कई बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं।केन- बेतवा लिंक परियोजना पूरे बुन्देलखण्ड को खुशहाल बनाएगी।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की बुन्देलखण्ड के विकास पर खास नजर है, यहां पर सभी खुशहाल होंगे।
इस दौरान सांसद हमीरपुर श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल , हमीरपुर विधायक श्री युवराज सिंह , राठ विधायक श्रीमती मनीषा अनुरागी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयंती राजपूत ,जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण, पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार दीक्षित ,मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, नगर पालिका परिषद हमीरपुर के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद ,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी , कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
