UTTAR PRADESH

जाब कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित कराया जाए: सीडीओ

गोरखपुर।
 शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा योजना को अधिक जनउपयोगी बनाने व त्वरित गति से सफल क्रियान्वयन हेतु निम्न प्राथमिकता के बिन्दुओं पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 15 निर्धनतम गरीब परिवारों का चयन करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 100 दिवस का रोजगार प्रदान करने हेतु रणनीति बनाते हुए रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मिशन-20 के अन्तर्गत जनपद को प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्य 40912 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु विकास खण्डवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर लक्ष्यों की पूर्ति किये जाने हेतु एक रणनीति बनाकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, जिसमें कम से कम 40 प्रतिशत महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित किया जायेगा। व्यक्तिगत लाभार्थी परक योजना में शासन स्तर से योजनान्तर्गत 8102 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाभान्वित किये जाने के लक्ष्य प्राप्त है। विकास खण्डों को लक्ष्यों का आवंटन कर दिया गया है तथा विकास खण्डों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्ष्यों की ससमय पूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 30 प्रतिशत महिलाओं की पूर्ति माह नवम्बर 2021 तक किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है ग्राम पंचायत में प्रचलित जाब कार्ड का डोर टू डोर सर्वे कराकर अपात्र यथा डुप्लीकेट कार्ड जाब कार्ड मृतक एवं गांव के बाहर विरासत परिवारो का जाब कार्ड निरस्त करने एवं निधर््ानतम परिवारो को खोजकर एवं उनका जाब कार्ड बनाकर उन्हें योजना से लाभान्वित कराया जायेगा। यह कार्य 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराया जायेगा। योजना में डिमांड कैप्चरिंग  हेतु ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, महिला मेठ एवं रोजगार सेवक के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य हेतु इच्छुक परिवारो को कार्यो में योजित कराया जायेगा, कार्य की मांग का पत्र प्राप्त होते ही मस्टररोल निर्गत किया जायेगा। समय से मस्टररोल निर्गत न होने पर कार्यक्रम अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा। व्यक्तिगत कार्यों वर्गी कम्पोस्ट/नाडेप, गोट शेड, काउ शेड, पोल्ट्री शेड तथा फार्म पॉण्ड आदि में लक्ष्यानुसार तत्काल कार्य प्रारम्भ कराकर लाभान्वित कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। योजनान्तर्गत तैयार किये गये वर्क प्लान के अनुसार चिन्हित किये गये कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *