बरसे बादल झूम के, सावन हुआ सतरंगी

लखनऊ।

शहर में सावन के दूसरे दिन सुबह बारिश न होने पर गर्मी से लोग बेहाल जरूर दिखे लेकिन देर शाम को रिमझिम बारिश होने से लोगो को गर्मी से काफी राहत हुई। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में नरमी रही। आसमान में बादल छाये रहे जिससे मौसम काफी सुहाना लग रहा था। दोपहर बाद तेज हवा के साथ काले बादल छा गये और जम कर बारिश होने लगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि हवा के साथ अभी हल्की बारिश हो सकती है। तीन-चार दिनों तक लगातार बरसात होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। हालाकि उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ये राहत भरी खबर है। अगले 24 घंटे के अंदर आपको उमस भरी गर्मी से राहत ही राहत रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान या बहुत तेज हवा के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बरसात का अगला दौर शुरू हो गया । उन्होंने बताया कि यूपी के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं। बरसात का अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत इसके अलावा लगभग सभी जिलों में हल्की व भारी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *