जिला क्रिकेट लीग 19 से
हरिद्वार। सीनियर जिला क्रिकेट लीग का आयोजन 19 मार्च से किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार एवं सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार 19 मार्च से जनपद के विभिन्न खेल मैदानों पर सीनियर जिला क्रिकेट आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जनपद के रजिस्ट्रड क्लब और अकादमियां भाग ले सकेंगी। क्रिकेट टीमों की एंट्री की अंतिम तिथी 12 मार्च तय की गयी है। सीनियर जिला क्रिकेट लीग में क्वाटर्र फाईनल तक 50-50 ओवरों के मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल दो दिन खेले जाएंगे। जिसमें प्रत्येक टीम 90 ओवर खेलेगी। फाइनल मैच तीन दिन खेले जाएंगे।
