जिले में अब किसी नए डीजल टैपों का नहीं होगा पंजीयन
मुरादाबाद
जिले में अब किसी नए डीजल टैपों का कोई पंजीयन नहीं होगा। वजह शासन ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण न करने वालों को सड़कों पर रखने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत डीजल टैपों से की जा रही है। परिवहन आयुक्त के स्पष्ट निर्देश है कि जिले में अब कोई डीजल टैपों का पंजीयन न हो। मकसद पर जिससे लोग प्रदूषण न करने वाले वाहनों को लेने के लिए आगे आएं। साफ किया कि वर्तमान में जिन डीजल टैपों की मियाद अभी पूरी नहीं हुई है वह फिलहाल चलेंगे। मियाद पूरी होने के बाद वाहनों का एक्सटेंशन नहीं होगा।
परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने सभी जिलों को पत्र भेजकर पर्यावरण संरक्षण को प्रदूषण न करने वालों को ही यात्रियों के संचालन में इस्तेमाल कराने को कहा है। इसी को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में विभाग ने आदेश जारी किए जिसमें हर आरटीओ व एआरटीओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अब बिना अनुमति पत्र के किसी नए डीजल टैपों का पंजीयन न किया जाए। डीलरों को भी इस निर्देश से अवगत कराने को कहा है। एआरटीओ (प्रशासन) छवि सिंह चौहान ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अब प्रदूषण न करने वाले ई-रिक्शा सरीखे वाहनों को डीजल टैपों की जगह लाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में करीब 1400 डीजल टैपों में हैं। शहर में डीजल टैपों का कोई परमिट नहीं है,यह टैपों बिलारी,कांठ,बिजनौर,अमरोहा,रा
