तेज हुई कांग्रेस-टीएमसी की जंग, ममता बनर्जी के साथ नहीं लड़ेंगे चुनाव, अधीर रंजन ने किया साफ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यह आरोप लगाने के एक दिन बाद कि वाम दल इंडिया ब्लॉक के एजेंडे को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की आलोचना करते हुए उन्हें अवसरवादी बताया। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ममता की मदद से चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि अपने बल पर कैसे लड़ना है और ममता बनर्जी को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के समर्थन से ही वह बंगाल में सत्ता में आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *