दस ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

विकासनगर।

डाकपत्थर पुलिस ने जीवनगढ़ क्षेत्र से एक बदमाश सहित दो बाइक सवार युवकों को स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दस ग्रम स्मैक बरामद की है। डाकपत्थर चौकी पुलिस की टीम शनिवार देर रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को जीवनगढ़ क्षेत्र में बाइक से पहुंचे दो युवकों द्वारा स्मैक तस्करी कर बेचने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चारों ओर से घेराबंदी की। घेराबंदी में दोनों बाइक सवारों को दबोच कर पुलिस ने उनसे दस ग्राम स्मैक बरामद की। इल्ताफ पुत्र इसाक निवासी हीरालाल ढकरानी थाना विकासनगर और आरोपी फिरोज पुत्र नसरुद्दीन निवासी ढकरानी विकासनगर को गिरफ्तार कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी इल्ताफ के खिलाफ कोतवाली पुलिस में चोरी व एनडीपीएस ऐक्ट के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी, कांस्टेबल रविंद्र, धर्मेंद्र व सोनूराम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *