दस बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
विकासनगर। विद्युत विभाग की ओर से मंगलवार को बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दस बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। जिनका भुगतान करने के बाद ही कनेक्शन लगाया जयेगा। विद्युत विभाग के एसडीओ चकराता अशोक कुमार व अवर अभियंता साहिया परम सिंह चौहान के निर्देश पर विद्युत विभाग साहिया के कर्मचारियों द्वारा बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। साहिया छानी,निथला, बिसोई में यह अभियान चलाया गया। जहां पर उनके द्वारा दस विद्युत बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और कुछ बकायेदारों को जैसे ही अभियान का पता चला तो उन्होंने बकाया राशि शीघ्र बिजली घर जाकर जमा करवाई। एसडीओं अशोक कुमार ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और शत प्रतिशत वसूली की जाएगी। अभियान टीम में लाइनमैन विष्णु प्रसाद, मीटर रीडर संजय वर्मा, लाइनमैन शेर सिंह, लाइनमैन अनुज वर्मा, लाइनमैन मिकी खन्ना शामिल रहे।
