दिव्या नेगी ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन: नेगी

देहरादून। विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने मंगलवार को जी 20 सम्मेलन के तहत आयोजित हुए राष्ट्रीय युवा सम्मेलन महोत्सव में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिव्या नेगी को विधायक आवास पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दिव्या ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। युवा हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्या नेगी ने पूरे जोश,आत्मविश्वास और अपनी पहाड़ी वेशभूषा में एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य विषय पर व्याख्यान दिया। यह सभी के लिए गर्व की बात है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी, ग्राम प्रधान श्रीधर प्रसाद कुकरेती, रोशन नोटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पुरुषोत्तम थलवाल, होशियार सिंह थलवाल, प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *