देवलगढ़ क्षेत्र विकास समिति के चौथी बार अध्यक्ष बने उनियाल
श्रीनगर गढ़वाल। देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें देवलगढ़ राजराजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित किए हुए। सुमाड़ी से सुरेश मुयाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह पंवार और बिसाम्बरी देवी को उपाध्यक्ष, गबर सिंह भण्डारी को महासचिव, दुर्गेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। ताजबर कुमार, विकास भण्डारी, सचिन भण्डारी को संगठन मंत्री, ऋषभ कुमार, उत्तम सिंह कैंतुरा और राजेश कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया है। शिव प्रसाद, बिमल सिंह, मंगल सिंह, सुनील पुरी, कोमल देवी व हेमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। देवलगढ़ सामाजिक मिलन केन्द्र में आयोजित बैठक में नवर्निचित अध्यक्ष कुंजिका प्रसाद उनियाल ने पौड़ी, खिर्सू, देवलगढ, धारीदेवी और श्रीनगर को पर्यटन सर्किट से जोड़े जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए पर्यटन सर्किट सम्बन्धी कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्र स्तर पर शीघ्र स्वच्छता अभियान के साथ नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
