दो लाख के गांजे के साथ युवक पकडा
मथुरा
थाना मगोर्रा पुलिस ने तीन किलो 140 ग्राम गांजा के साथ युवक को पकडा है। बरामद माल की अन्तराष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत करीब दो लाख रूपये है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गोलु पुत्र वीरेन्द्र जाट निवासी मोनिया थाना सादावाद हाथरस को तीन किलो 140 ग्राम गांजे के साथ राजस्थान भरतपुर वार्डर पर रसूलपुर के पास बालाजी फैमिली रेस्टोरेन्ट के सामने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
