STATE NEWS

नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढ़े, चलना मुश्किल

 

चित्रकूट

पहाडी कस्बे में बीएसएनएल टावर से नांदी चैराहे तक व नांदी चैराहे से कुचारम मोड तक नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढ़ों में पानी भरने से लोग आये दिन गिरते रहते हैं। जिम्मेदारों की नजर इन गड्ढ़ों पर नहीं पड रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सडक़ को नेशनल हाईवे घोषित किया गया है, लेकिन सडक़ की हालत खराब होने से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।

रविवार को पहाडी कस्बे के बंशीलाल साहू ने बताया कि कस्बे में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ रहा है। सडक़ों पर गड्ढ़ों से आये दिन हादसे हो रहे हैं। प्रसिद्ध हनुमान मन्दिर नांदी जाने वाले मार्ग की हालत ज्यादा खस्ता है। मुख्य चैराहे पर ही जल भराव है। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण गन्दे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

कस्बे के सडक़ को जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग ठीक नहीं करा रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि सडक़ जल्द ठीक न होने पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *