नगर पंचायत कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रुद्रपुर। स्वच्छता सप्ताह के तहत नगर पंचायत कर्मियों ने वार्ड नंबर 1, गुरुद्वारा रोड के दोनों ओर की नालियों और उप तहसील में सफाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही जेसीबी मशीन से कूड़ा साफ किया। मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विमला जोशी के नेतृत्व में नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने वार्ड नंबर 1 मिलक माफी, वार्ड 2 स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर पंफ्लेट्स देकर लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एनसीसी और एनएसएस के छात्रों के साथ प्रभात फेरी निकाली। यहां नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, हरबंस सिंह, उमेश राणा, पूजा भट्ट, रजनी राणा, तरुण गुलाटी, दान सिंह, सुमित राणा रहे।
