STATE NEWSUTTARAKHAND

नाबालिग से दुराचार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील हरकत और दुराचार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 17 दिसंबर को करीब साढ़े तीन बजे आरोपी अकरम पुत्र इरशाद, निवासी ग्राम संसारपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर यूपी ने उसकी दस वर्षीय बेटी को खेलने के बहाने बहला फुसलाकर घर की छत पर ले गया। छत पर बने टीन शेड में आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बताया कि उसने बेटी को डराया, धमकाया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का प्रयास, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर दिया है। कोतवाल सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *