नालों की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को दिए 26 लाख

देहरादून। नगर निगम ने शहर के पांच ऐसे चिन्हित इलाके जहां नदी नालों में कूड़ा डंप होने की वजह से जलभराव की समस्या पैदा होती है। यहां मलबा और कचरा हटवाने के लिए सिंचाई विभाग को 26 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। दूसरे चरण में अन्य प्रभावितों इलाकों में कार्य होगा। जलभराव को लेकर अभियान चलाया था। जिसमें आम जनता और जनप्रतिनिधियों ने संवाद के माध्यम से नगर निगम से जलप्रभाव वाले इलाकों में नदी नालों की सफाई करवाने की मांग उठाई थी। खबरों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने सिंचाई विभाग को पांच जगहों पर सफाई कार्य के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे। सिंचाई विभाग ने 26 लाख रुपये का बजट जारी करने की मांग की थी। जो निगम ने जारी कर दिया है। इसके अलावा निगम से अनुबंधित ठेकेदार के माध्यम से भी नालों में डंप कूड़ा हटवाया जा रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को नाले नालियों के सफाई कार्य की मॉनीटरिंग करने को कहा है।
इन जगहों की होगी सफाई
आमवाला में डीएस कॉलोनी और मैलाराम कॉलोनी, नालापानी नदी पर एमडीडीए पुल के पास, वार्ड बारह किशननगर में छोटी बिंदाल नदी, वार्ड 34 गोविंदगढ़ में दुर्गा डेयरी के पास बिंदाल नदी, कारगी नाले में बंजारावाला पुल के पास मलबा हटाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *