नेत्र शिविर में 59 रोगियों का पंजीकरण किया, छह लोगों को ऑप्रेशन के लिए दून ले जाया गया

 

विकासनगर। श्री सत्य साईं सेवा समिति ओली चकराता के तत्वावधान में सीएचसी चकराता में मंगलवार को निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 59 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमें छह लोगों को मोतियाबिंद पाया गया। जिनको ऑपरेशन के लिए देहरादून विवेकानंद हॉस्पिटल में ले जाया गया। शिविर में 43 लोगों को निशुल्क दवा और 36 लोगों को नजर के चश्मे के नंबर दिए गए। अस्पताल की ओर से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष शीशपाल नेगी नेगी द्वारा जांच की गई। श्री सत्य साईं सेवा समिति के जिला कोऑर्डिनेटर सूरज प्रकाश कॉल ने सभी क्षेत्रवासियों को आंखों के बारे में जानकारी दी। कहा कि अपने आप साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें समिति के द्वारा 2007 से सैकड़ों कैंप लगाया जाए जिसमें 17683 लोगों के निशुल्क सफल ऑपरेशन किए गए। बताया कि निर्मल आश्रम ऋषिकेश श्री विवेकानंद आंखों का आधुनिक हॉस्पिटल देहरादून, श्री आई केयर हॉस्पिटल रिस्पना पुल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट द्वारा कैंप कराए गए। जिनमें सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कैंपों के लिए भी बात की जाएगी। क्षेत्र में कोई भी नेत्रहीन व्यक्ति नहीं रहना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता का विशेष आभार व्यक्त करते हुए डॉ. आजाद सिंह, डॉ. धस्माना, सिस्टर बीना का विशेष सहयोग रहा। इन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि आगामी कैंप 23 मई को आयोजित किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *