UTTARAKHAND

नैशनल खेलने पटना जाएगी उत्तराखंड रग्बी टीम  

रुड़की

उत्तराखंड की रग्बी टीम राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए बिहार के पटना जाएगी। इससे पूर्व टीम का नगर निगम सभागार में स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज रुड़की शहर के साथ ही प्रदेश के लिए भी खुशी की बात है कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए रग्बी टीम पटना में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने आशा जताई कि वह गोल्ड मेडल लेकर ही लौटें। पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, ऋतुराज, संजय अरोड़ा, अमन गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर सूर्यकांत सैनी, पुलकित तोमर, आयुष सैनी, कोच बॉबी रावत, कोच बॉबी नेगी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *