UTTARAKHAND

पछुवादून क्षेत्र में पारा 37 डिग्री पार

विकासनगर

पछुवादून में बुधवार को दिन सबसे गर्म रहा। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दोपहर तक पारा 37 डिग्री पार कर गया। जिससे बाजारों में शासन से निर्धारित समयावधि के पहले ही सन्नाटा पसर गया। मई माह के अंत तक शांत रहे मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे तापमान में रोजाना वृद्धि हो रही है। जिसके साथ गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 26 डिग्री पार कर गया। जिसने लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। सुबह के समय पैदल चल रहे लोगों को भी लू के थपेड़े सहन करने पड़े। सुबह 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री पार कर गया था। जिसके बाद करीब दो डिग्री तक पारे ने और उछाल ली। पारा बढ़ते ही बाजारों में निकले दो पहिया चालक भीषण गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। बाजारों में भी दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन से निर्धारित समायावधि पांच बजे तक दुकानदार पंखों और कूलर के भरोसे दुकानों पर बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *