पांच पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम गदरपुर के सहायक अभियंता संजय कुमार, उपखंड अधिकारी फरमान जैदी के नेतृत्व में बिजली कर्मियों ने बुधवार को कालीनगर क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पांच लोगों को बिजली की चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा है। दिनेशपुर बिजली घर के अवर अभियंता अफशान ने बताया कि पांचों के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में लाइनमैन बबली शर्मा, सुभाष कुमार आदि शामिल थे।
