STATE NEWS

पिथौरागढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंशाक का जोरदार स्वागत

पिथौरागढ़। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचे शंशाक रावत का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत में नगर में एक रैली निकाली गई। सोमवार को यहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में एंचोली से एक रैली निकाली।नगर की परिक्रमा के बाद रैली भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उनका भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत,जिला महामंत्री राकेश देवलाल, युवा मोर्चा प्रभारी व जिला मंत्री भाजपा सौरभ पंत, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभम चंद , रोहित ओझा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला बोहरा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रावत ने प्रदेश अध्यक्ष को शाल ओढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष ने भव्य स्वागत के लिए सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केन्द्र और राज्य सरकार की • उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *