पुण्यतिथि पर पद्मविभूषण से सम्मानित प्रो.वल्दिया को किया याद
पिथौरागढ़।
जिला पंचायत सभागार में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय भू वैज्ञानिक प्रो.खड्ग सिंह वल्दिया की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रो.वल्दिया ने साइंस आउटरीच प्रोग्राम के तहत शिक्षकों व छात्रों को प्रेरित करने का कार्य किया। जिसमें भारत रत्न से सम्मानित प्रो.सीएनआर राव,प्रो.इंदुमित राव,प्रो.उदय सिंह रंगा,प्रो.उमेश वाघमरे व अन्य प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने गंगोलीहाट सहित अन्य स्थानों पर जाकर छात्र-छात्राओं में विज्ञान विषय को लेकर उत्साह जगाया। इस दौरान प्रो.वल्दिया के स्मरणों को लेकर पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा,यूकेडी के केंद्रीय संरक्षक व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी,मानस एकेडमी के निदेशक डॉ.अशोक पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
