स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
ऋषिकेश।
स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। फाउंडेशन सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बुधवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक में स्वच्छ सुलभ फ़ाउंडेशन की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान ने कहा कि गंदगी से आज़ादी ही असली आज़ादी है, तभी एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। स्वच्छ सुलभ फ़ाउंडेशन के डायरेक्टर विजय शंकर राय ने कहा कि संस्था स्वच्छता को लेकर समय-समय पर लोगों को गंदगी न करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाती रहती है। इस दौरान फाउंडेशन सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर लोगों को साफ सफाई बनाए रखने, कूड़ा प्रबंधन आदि के बारे में जागरूक किया। मौके पर सभासद नवीन राणा, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर पंचायत अर्जुन भंडारी, मुरली शर्मा, आदेश तोमर, रिया शर्मा, प्रियंका मदवान, शिव राजेश, हरीश आदि उपस्थित थे।
