पुरोला में आयुष्मान भव: पखवाड़े का शुभारंभ
उत्तरकाशी। पुरोला के बीएल जुवांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ रविवार को विधायक दुर्गेश्वर लाल ने रिबन काट कर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सरकार की ओर से यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर, अंगदान संकल्प, आयुष्मान कार्ड बनाने व स्वच्छता सहित कई प्रकार के जनसहभागिता के कार्यक्रम अभियान के तौर पर आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल ने स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, जिला महामंत्री पवन नौटियाल, जगमोहन पंवार, लोकेंद्र कण्डियाल, अमीचन्द शाह, बलदेव रावत, अनीता, राजेश भंडारी, महावीर रंवाल्टा, कमलेश रावत आदि थे।
