पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोरोना संक्रमित
ऋषिकेश
पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को होम आईसोलेट कर लिया है। साथ ही तीन चार दिन पहले संपर्क में आए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। जनसंपर्क अधिकारी पंकज थपलियाल ने बताया कि पूर्व दर्जाधारी भगतराम कोठारी को बीते शुक्रवार को जुकाम की शिकायत हुई थी। लिहाजा सावधानी बरतते हुए उन्होंने जौलीग्रांट, डोईवाला स्थित हिमालयन अस्पताल में कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) कराया था। शनिवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह घर पर आईसोलेशन में चले गए हैं। पूर्व दर्जाधारी कोठारी ने इस बीच संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। बताया जा रहा है कि कोठारी पार्टी के कार्यों लगातार सक्रिय रहने के कारण कोरोना की चपेट में आए हैं।
