प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगा कर जान दी

बिजनौर

प्रेम प्रसंग के चलते विवाह से नाराज युवती के परिजनों के उत्पीड़न से तंग युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक के पिता ने युवती सहित अन्य परिजनों के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था।
थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर उर्फ जिकरीवाला निवासी महेन्द्र सिंह के पुत्र सूरज का गांव जयनगर रफैतपुर निवासी व्यक्ति की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिजनों से बिन बताए गत बुधवार उन्होंने धामपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक शादी कर ली तथा दोनों अपने-अपने घर चले गए। मंगलवार को सुबह युवक ने खेत पर फांसी लगा ली तथा मौके पर पहुंची पुलिस उसको उपचार के लिये अस्पताल ले गई। लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
उधर मृतक के पिता महेन्द्र सिंह द्वारा युवती सहित उसके माता पिता तथा भाई पर उत्पीड़न करके पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुये नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती सहित उसकी मां, पिता उमेष तथा भाई हिमांषु पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मानसिक उत्पीड़न कर पुत्र को मरने के लिये मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक नरेष कुमार ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि करते हुये कहा कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *