बंदर पकड़ने आई टीम ने पकड़े 40 बंदर
अल्मोड़ा
जनपद में कटखने बंदरों को पकड़ने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को टीम ने 20 बंदर पकड़े। अब तक टीम दो दिनों के भीतर 40 बंदरों को पकड़ लिया है। दरअसल नगर समेत ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से कटखने बंदरों का आंतक छाया है। आए दिन कटखने बंदर लोगों को काटकर घायल कर रहे है। कटखने बंदरों के आंतक के चलते लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ऐसे में अब वन विभाग ने लोगों को कटखने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने शीतलाखेत में अभियान चलाया इस दौरान मथुरा की कैचिंग एक्सपर्ट टीम ने 20 बंदरों को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि शनिवार से नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान पूरे माह जारी रहेगा।
