बदमाशों ने सुनार को गोली मारी,घटना के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना
फिरोजाबाद
उत्तर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक सुनार को गोली मार दी.घायल सुनार को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया
है.घटना के पीछे लूट की आशंका जतायी जा रही है.इधर घटना का खुलासा न होने से व्यापारियों में गुस्सा है.नाराज व्यापारियों ने धरना भी दिया
घटना उत्तर कोतवाली इलाके में टाट वाले बाबा के मंदिर के पास हुयी.पीडि़त का नाम महेश वर्मा है जो कि उत्तर कोतवाली इलाके के ही तिलक नगर के रहने वाले है.पेशे से सुनार महेश की रसूलपुर थाना क्षेत्र आसफाबाद में दुकान है.महेश देर रात अपनी दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे.उनकी अपाचे बाइक जैसे ही उत्तर कोतवाली इलाके में कोटला चुंगी के निकट टाट वाले बाबा के मंदिर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने महेश की बाइक को टक्कर मार दी.महेश जब गिर पड़े तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की साथ ही उन्हें गोली भी मार दी जो उनके कंधे के पास लगी है.महेश के मुताबिक बदमाश उनका थैला भी छीन ले गए.फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोग इक_े हो गए और उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी.पुलिस ने घायल महेश को जिला अस्पताल भेजा जहां से उन्हें हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है.जानकारी मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की.एसएसपी ने बताया कि घटना का क्या मोटिव रहा है इसका पता लगाया जा रहा है
