बरसात से पूर्व टैक्सी स्टेंड का निर्माण कार्य करने की मांग

पिथौरागढ़। डीडीहाट-ओगला मार्ग मे निर्माणाधीन टैक्सी स्टेंड का निर्माण कार्य व्यापारियों ने बरसात से पूर्व कराने की मांग की है। मंगलवार को व्यापार मण्डल अध्यक्ष शेर सिंह साही के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसीलदार एचएस हरकोटिया को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन करोड़ से टैक्सी स्टेंड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान में निर्माण कार्य की गति बेहद धीमी है। व्यापारियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की । जिससे लोगों को टैक्सी स्टेंड का लाभ जल्द मिल सके। ज्ञापन देने वालो में महामंत्री राजेन्द्र बोरा, पूर्व छात्रसंघ महासचिव रवि बोरा, विक्रम देऊपा, शंकु जोशी, पूर्व छात्रसंघ सचिव भगवान टम्टा, चेतन शाही, इंद्र खोलिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *