STATE NEWS

भाजपा के खिलाफ जनता में जबरदस्त विरोध की लहर:चौधरी

 

लखनऊ

सपा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में जबरदस्त विरोध की लहर दिखाई दे रही है। भाजपा के नेताओं को अपनी हार का एहसास हो गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा गाली गलौज के स्तर पर उतर आयी है। सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता समाजवादी पार्टी के खिलाफ जिस तरह से अभद्र और अश्लील बातें की जा रही है, उससे जनसामान्य में बहुत नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी मतदान के रुझान से समझ रही है कि उसके दिन बीत गए हैं। 10 मार्च को जो परिणाम आना है उसमें भाजपा का सफ ाया होना तय है।

चौधरी ने दावा किया कि विधानसभा के चुनाव के दो चरण में समाजवादी पार्टी ने शतक बना लिया था। रविवार को तीसरे चरण में 59 सीटों के लिए मतदान में 50 सीटों पर जनता का प्रबल समर्थन पार्टी और गठबंधन को मिला है।

उन्होंने कहा कि अपनी खीझ और हार के डर से भाजपा नेतृत्व अब दबंगो और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। करहल में कर्मचारी और अधिकारी धीमी गति से काम किया। मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाइनें लगाकर व्यवधान किया। अखिलेश यादव करहल क्षेत्र से प्रत्याशी है। बूथ संख्या 300 पर भाजपा के लोगों ने फ र्जीवाड़ा हुआ। विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा ले गई। यहां बूथ संख्या 319, 320 पर भाजपा के प्रत्याशी एसपी बघेल ने बूथ के अंदर जाकर मतदान कर्मियों को धमकाया। चौधरी ने कहा कि बूथ संख्या 414 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की शिकायत हुई है। चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं की ये हरकतें बताती हैं कि वे अपनी हार की आशंका से परेशान होकर अब अभद्रता पर उतर आए हैं। धांधली और गुंडागर्दी से चुनावों को प्रभावित करने के इन कुत्सित प्रयासों से जनता में भाजपा के प्रति व्यापक जनरोष है। अब जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा को हराएगी और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *