STATE NEWS

महिलाओं ने नुक्कड़ नाटक कर लोगो को मतदान के लिए प्रेरित किया

 

लखनऊ

उड़ान मदर्स ग्रुप के तत्वावधान में आज फरीदी नगर के मयूर विहार कालोनी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उड़ान मदर्स ग्रुप की महिलाओं ने लोगों को पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित किया।

सरिता सिंह के संयोजन और निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक लघु नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया, जिसके माध्यम से जहां एक ओर यह बताया गया की लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए वहीं दूसरी ओर अपनी सूझबूझ से अपना वोट देते हुए पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरिता सिंह ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र का आधार मतदान है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु मतदान अवश्य करें।

लघु नुक्कड़ नाटक में प्रतिमा शाह, कीर्ति सिंह, रिंकू, रेशमा देवी ,गीता सिंह शालिनी यादव, नीलू, सुनीता पटेल, सुनीता पटेल, शर्मिला, नीतू, पूजा गुप्ता, आभा श्रीवास्तव, रीता यादव, आरती श्रीवास्तव, सविता कनौजिया, रचना उपाध्याय,जया, सरिता सिंह सहित अन्य महिलाओं ने अपने चुटिले संवादो और अभिनय से लोगों को वोट के महत्व से परिचित कराते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *