भाजपा ने सेवा पखवाड़े पर चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून

भाजपा अंबेडकर नगर मंडल ने सेवा पखवाड़े के तहत मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पीएम को पोस्ट कार्ड भेजकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। स्वच्छता अभियान की शुरुआत टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क से की। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने बताया कि घंटाघर पर पीएम मोदी को बधाई संदेश लिखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ और शक्ति केंद्रों पर भी भाजपाइयों ने बधाई संदेश लिखे हैं। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल, रोहन चंदेल, अनूप गोयल, विमला गौड़, अनीता गर्ग, विशाल कुमार, मनोज जाटव, मनमोल राय, ऋषि नंदा, मनोज सिंघल, दीपक अग्रवाल, लव अग्रवाल, कमला रावत, मंजू चौहान, प्रीति, रितु मित्रा, सविता वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *