STATE NEWS

 भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, चुनाव आयेाग से शिकायत

भोपाल,।

कांग्रेस ने भाजपा के खंडवा से लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस की ओर से जेपी धनोपिया ने शिकायत में कहा कि पाटिल द्वारा करप्शन से संबंधित मामलों को छुपाकर चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनका नामांकन निरस्त किया जाए और कार्रवाई की जाए। कांग्रेस का आरोप है कि पाटिल ने राज्य पावर लूम बुनकर सहकारी संघ बुरहानपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक में लाखों रुपए के डिफाल्टर होने के साथ ही कर्ज प्रकरणों एवं संपत्ति बंधक की जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *