UTTAR PRADESH

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

 

मवई-अयोध्या

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा चुनाव में पुनः जीत हासिल करने के लिए नरसिंह नारायण हरिप्रसाद महाविद्यालय मीनापुर बैठक मे भाजपा की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी के जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी रमाकांत सिंह मंडल प्रभारी देवेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडे, मंडल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,रामचपुष्प चढ़ाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विधानसभा प्रभारी ने क्षेत्र के मंडल,शक्ति केंद्र प्रमुख पदाधिकारियों से जानकारी ली पदाधिकारियों भारी संख्या में उपस्थिति देख गदगद हो उठे प्रभारी रमाकांत सिंह ने कहा कि दिनचर्या में बदलाव करते हुए सक्रियता बढ़ानी होगी।चुनावी उत्सव शुरू हो गया है। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रभारियों को पन्ना प्रमुख नियुक्त करना है। भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है।कमल का फूल चुनाव लड़ता है।मैं शब्द का प्रयोग राजनीतिक जीवन में नहीं होना चाहिए।हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कामकाज लोगों को समझाने होंगे। अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।साथ ही बूथ जीतो अभियान के बारे में बताते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रणनीति साझा की।बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ठ विधानसभा प्रभारी रमाकांत सिंह जी ने कहा पुनःभाजपा पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दे। जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडे ने कहां कि

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके सभी पदाधिकारी अपने अपने गांव में गरीब व्यक्तियों का इलाज नहीं हो पा रहा है तो वह तुरंत जाकर संपर्क करें उन्हें बताएं कि हम आपका सहयोग करेंगे सांसद व विधायक के द्वारा उनका इलाज किया जा सकता है। और आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दे।इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणजीत बनाई गई।इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी बनाए जाने पर स्वागत समारोह का आयोजन भी हुआ जिसमें विधानसभा प्रभारी रमाकांत सिंह,व जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि गोविंद पांडे, मंडल अध्यक्ष शुजागंज रामदीन वर्मा ने युवा मोर्चा,जिला उपाध्यक्ष अशीष शर्मा जिला महामंत्री अंकुर सिंह,जिला मंत्री शुभम तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा,जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता,जिला सदस्य, सोनू वर्मा,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित दिलीप रावत,फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *