महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,हत्या का आरोप

फिऱोज़ाबाद

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भांडरी गांव में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है.मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव भांडरी का है. यहां पर रहने वाले राजकुमार राजू की पत्नी ललिता देवी का शव सोमवार हो मकान के अंदर एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था.दरअसल में किसी बात को लेकर ललिता का ससुरालीजनों से कल रात में विवाद हुआ था. उसके बाद सोमवार को यह घटना हो गई.शव को फांसी पर लटका देख ससुराल वाले मौके से फरार हो गए. इधर घटना की जानकारी मोहल्ले वालों द्वारा मृतका के मायके वालों को और पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका ललिता के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम।के लिए जिला अस्पताल भेजा.मृतका का मायका इटावा जनपद के जसवंत नगर के जनकपुर गांव में है और सात साल पहले उसकी शादी हुयी थी.मृतका पर दो बालक भी है.ललिता की मौत की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी थाने पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है.इस संबंध में शिकोहाबाद थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे उसी मुताबिक कार्रवाई की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *