मृतकाश्रित को पांच लाख मुआवजा, निगम में मिले नौकरी
मुरादाबाद
पांच दिन पहले नाले में गिरने से हुई मजदूर की मौत पर सियासत गरमाई है। सपा ने मजदूर की मौत पर पांच लाख रुपये के मुआवजा मांगा है। पार्टी ने इसके साथ ही परिवार के मुखिया का साया उठने पर आश्रित को निगम में नौकरी व रहने के लिए घर की मुहैया कराने की भी मांग की। सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने नगर आयुक्त को इस सिलसिले में एक ज्ञापन भी दिया।
शिव नगर के जयंतीपुर के नाले की पुलिया कमजेार व जर्जर थी। 2 जून को पुलिया अचानक से ढह गई। ई रिक्शा में सवार मजदूर सुतेन्द्र पाल की पत्नी सरोज व धेवती समेत बच्चे भी नाले में जा समाए। दिन की घटना होने पर लोगों ने बचा लिया मगर घटना के कुछ घंटे बाद सुतेन्द्र ने दम तोड़ दिया। मौत को लेकर निगम ने आनन फानन में गड्ढे खोदकर पुलिया बनने का काम शुरु कर दिया। लेकिन मामले में सियासी दिलचस्पी बढ़ी है। शुक्रवार को सपाई मृतक के घर पहुंचे और आर्थिक सहायता दी। शनिवार को भाजपा विधायक रितेश गुप्ता व मेयर विनोद अग्रवाल व अन्य भाजपाई ने घर पहुंचकर शोक सांत्वना दी। मेयर व विधायक की ओर से परिवार को आर्थिक राशि दी।
सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष व सपाईयों ने नगर आयुक्त संजय चौहान से मिले और नाले में गिरकर जान गंवाने के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की। उनका कहना था कि यह सब नगर निगम की लापरवाही से हुआ है। लिहाजा परिवार को मुआवजा मिले। परिवार किराए के मकान में रहता है। लिहाजा निगम घर दिलाए व परिवार के आश्रित को आउट सोर्सिंग में नौकरी दें। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अतरह हुसैन अंसारी, पूर्व महासचिव धर्मेन्द्र यादव, सरताज आलम, सौरभ कपूर, अब्दुल गनी, पार्षद नसीम पाशा, करीमा,मोहम्मद अहमद, जहीर अहमद व मो. शाकिर आदि रहे।+
