रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी अनैतिक और असंवेदनशील

नईदिल्ली,।

सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस लगातार मंहगाई को लेकर आवाज उठा रही है. कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसे लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए गए. आज यानी बुधवार को एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढऩे के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे को उठाया.
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत पार्टी की कई महिला नेताओं ने बुधवार को मिट्टी का चूल्हा, लकड़ी और गैस सिलेंडर के साथ मीडिया से बात की और सरकार से आग्रह किया कि रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेकर आम गृहणियों को राहत प्रदान की जाए.
सुप्रिया ने कहा रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी अनैतिक और असंवेदनशील है. दिल्ली में 860 रुपए का सिलेंडर बिक रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से ये सिलेंडर 600 रुपए का बिकना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार इसे 860 रुपए का बेच रही है. देश के कई हिस्सों में इसकी कीमत एक हजार रुपए को पार कर गई है.
दरअसल, देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है. अब दिल्ली में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 859.5 रुपए हो गया है. जबकि इससे पहले यह 834.50 रुपए मिल रहा था. इससे पहले 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी.
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था ‘एक जुलाई को रसोई गैस पर मोदी जी की सरकार ने 25 रुपए बढ़ाया और 17 अगस्त को फिर रुपए बढ़ा दिए. उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर बीजेपी सरकार की उगाही योजना फल-फूल रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *