STATE NEWSUTTARAKHAND

राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी जिले की टीम

रुद्रपुर। जिले की अंडर-17 बालक, बालिका टीम राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जिल खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली ने बताया कि मंगलवार को विद्यालयी जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज की देखरेख में मनोज सरकार स्पोर्टर स्टेडियम रुद्रपुर में किया। इसमें यूएस नगर की टीम का चयन अंडर 19, 14, 17 बालक, बालिका वर्ग में किया गया। अंडर 17 टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 और 18 सितंबर को अल्मोड़ा में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *