वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा जनपद में लॉक डाउन का कराया जा रहा नियमानुसार पालन – जनपद के समस्त थानों में सैनिटाइज अभियान चलाया गया
सहारनपुर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 35 घंटे के लॉकडाऊन की घोषणा के निर्देशों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारीगणध् प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षध्चैकी प्रभारियों को जनपद में संपूर्ण लॉक डाउन का नियमानुसार पालन कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है।
जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहते हुये सम्पूर्ण लॉकडाउन का नियमानुसार पालन कराया जा रहा है। इसके साथ-साथ जो व्यक्ति अनावश्यक बाहर दिखाई दे रहे है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है तथा जो आने-जाने वाले व्यक्ति है, उनसे पूछताछ की जा रही है, जो व्यक्ति आवश्यक कार्य से जा रहे है, उन्हें जाने दिया जा रहा है तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जनपद वासियों से अपील की जा रही है। जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण भी जनपद में निरंतर भ्रमणशील है और संपूर्ण लॉकडाउन की स्थितियों का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर लगे कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने एवं लॉक डाउन का नियमानुसार पालन कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ साथ जनपद के समस्त थानों में सैनिटाइज अभियान चलाते हुए थाना परिसरों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
