वर्चुअल काव्य सम्मेलन में कवियों ने दिखाया हुनर

रुद्रप्रयाग।

मण्डाण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के पांच कवियों ने बुलंदी जज्बात ए कलम इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक संस्था द्वारा गोपेश्वर काव्य महोत्सव में किया शानदार काव्य-पाठ करते हुए वाहवाही लूटी। मण्डाण साहित्यिक एवं साहित्यिक ट्रस्ट गुप्तकाशी से जुड़े हुए कवियों का भी हिंदी साहित्य भारती अंतर्राष्ट्रीय जनपद शाखा रुद्रप्रयाग के पदाधिकारी एवं सदस्य भी हैं। केदारघाटी मण्डाण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट गुप्तकाशी के अध्यक्ष आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल, नंदन सिंह राणा नवल, राजपाल पंवार, राकेश अस्वाल एवं प्रेरणा सेमवाल कवयित्री को उक्त महोत्सव में काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया था। बुलंदी द्वारा आयोजित किया जा रहा गोपेश्वर काव्य महोत्सव नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में संपन्न हुआ। जिसमें संपूर्ण उत्तराखंड से साहित्यकार काव्य महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किए गए थे। बुलंदी द्वारा इसी वर्ष जुलाई माह में विश्व का सबसे लंबा लगातार 207 घंटे तक चलने वाला कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। जैसे ही इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। इसी संस्था द्वारा 14 नवंबर 2021 को रुद्रपुर उधम सिंह नगर में काव्य का महाकुंभ भी आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित कवियों ने प्रतिभाग किया। रुद्रप्रयाग जनपद से आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल को भी इस महाकुंभ में काव्य पाठ करने का अवसर प्रदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *