वांछित चल रहे 3 वारंटी गिरफ्तार
रुडकी।
मारपीट के विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि मारपीट के विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपितों को उनके घरों से पकड़ा गया। आरोपितों में मुन्ना उर्फ फारुख निवासी मोहल्ला बंदरटोल, छोटा और पप्पू निवासी मौहल्ला मलकपुरा हैं।
