शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा बिखेरी छात्रों ने

लखनऊ

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति व ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना’ से हुआ, जिसके माध्यम से विद्यालय के छात्रों ने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। इसके उपरान्त, छात्रों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत, गीत-संगीत, एरोबिक्स आदि की अनेकानेक शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया व सभी ने छात्रों की प्रतिभा की दिल खोलकर प्रशंसा की। इन रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने विश्व एकता व विश्व शान्ति का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया तथापि ‘वल्र्ड पार्लियामेन्ट’ की प्रभावशाली प्रस्तुति से अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था की स्थापना के लिए “विश्व संसद” बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था बचपन ही है, अत: बचपन में ही सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए। भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है जो बच्चों को अन्दर से मजबूत और बाहर से आकर्षक बनाता है जिससे वे 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना बहादुरी से कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *