साइकिल रैली पर निकले सुबोध का भवाली में स्वागत

नैनीताल।

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के तौर पर पूरे भारत में मनाया जा रहा है। इसके तहत एसएसबी के जवानों का एक दल साइकिल रैली पर ग्वालदम से दिल्ली की ओर निकला है। इसका नेतृत्व सुबोध चंदोला कर रहे हैं। शनिवार को साइकिल सवार जवानों का एक दल भवाली पहुंचा। जहां पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने उनका स्वागत किया। वहीं जवानों का हौसला बढाया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष वर्मा, मनोज तिवारी, ग्यान सिंह, पवन भाकुनी, महेंद्र बिष्ट, अमित अधिकारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *