स्कूल बंद होने से टीकाकरण का काम प्रभावित

बागेश्वर। कोरोना को रोकने के लिए सरकार के आदेश ही उनके लिए भारी पड़ रहे हैं। जिले में 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना की पहली वैक्सीन लग रही है। इसके लिए सबसे अधिक संख्या वाले कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 16 जनवरी तक सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। अब इस आदेश के बाद टीकाकरण का काम प्रभावित हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग शिक्षकों से संपर्क कर टीकाकरण कार्य को अंजाम देने का काम कर रहे हैं, लेकिन कई बच्चे छुट्टी के चलते अपने नानी आदि के घर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *