हिन्दू युवा वाहिनी की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ऊँचाहार।
क्षेत्र के खोजनपुर गांव में आयोजित हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।जिसमें नगर इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयकृष्ण जायसवाल उर्फ जेके को दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई इसके अलावा सचिन गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, लल्लन पांडे, नीरज गुप्ता, पंकज सिंह, अनुज अग्रहरि आदि युवा चेहरों को संगठन में शामिल किया गया।
संगठन के जिला कोषाध्यक्ष रत्नेश गुप्ता व मीडिया प्रभारी बृजेश अग्रहरि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सुधीर गुप्ता, आशीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *