UTTAR PRADESH

हिन्दू समाज पर हो रही घटनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाए सरकार

फतेहपुर

बंग्लादेश में हिंदुओं व हिंदू धार्मिक स्थलों पर निरंतर हो रहे हमलों पर नाराजगी का इजहार करते हुए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर हिन्दू समाज पर हो रही ऐसी घटनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाए जाने की मांग की।
बुधवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र पांडेय की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट आए और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि बंग्लादेश में हिंदू परिवारों व धार्मिक स्थलों पर जिहादियों के हमले निरंतर बढ़ रहे हैं। 150 से अधिक देवी पूजा पंडालों को तहस नहस करने के पश्चात हिंदू परिवारों के 22 से भी अधिक गांव जला दिए जए। हिंदू बहू बेटियों की इज्जत से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। दर्जनों हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया। इतना सब होने के पश्चात भी बंग्लादेश सरकार आंख बंद करके बैठी है। इन घटनाओं से हिंदू समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। हिंदुओं पर हो रहे हमलों व अत्याचारों को रोका जाए। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत सरकार से मांग किया कि हिंदू समाज व धार्मिक स्थलों पर हो रही ऐसी घटनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाए। इस मौके पर गौरव शरन एडवोकेट, हिमांशु दीक्षित, संदीप तोमर, संदीप चैहान, अमित सिंह, महेश गुप्त, शानू सिंह, विमल कुमार सविता, उमाशंकर, प्रतीक श्रीवास्तव, मोनू सोनी, मिंटू सोनी, शुभम दीक्षित, आदित्य आर्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *