OTHER NEWS

21 तक अग्रसारित होंगे छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन

फतेहपुर

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि संशोधित समय सारणी के अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदनों को संबंधित संस्थाएं 21 अक्टूबर तक अग्रसारित कर सकती हैं। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत निर्गत संशोधित समय सारणी के अनुसार छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर एवं संस्थाओं द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित है। उन्होने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रचार एवं नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को सूचित किया कि निर्धारित समय समयांतर्गत समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *